फोटो गैलरी

Hindi News दिल्ली में फिर झूम के बरसा बदरा

दिल्ली में फिर झूम के बरसा बदरा

दिल्ली में गुरुवार भी बादल फिर झूम कर बरसे। पिछले चार दिन से खुशनुमा मौसम का एहसास कर रहे दिल्लीवासियों पर मौसम अभी मेहरबान है। सुबह हुई भारी बारिश के चलते गर्मी के मौसम में तापमान सात डिग्री नीचे...

 दिल्ली में फिर झूम के बरसा बदरा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में गुरुवार भी बादल फिर झूम कर बरसे। पिछले चार दिन से खुशनुमा मौसम का एहसास कर रहे दिल्लीवासियों पर मौसम अभी मेहरबान है। सुबह हुई भारी बारिश के चलते गर्मी के मौसम में तापमान सात डिग्री नीचे लुढ़क गया। दिल्ली पर इंद्र देवता की मेहरबानी लगातार चौथे दिन भी जारी रही। शहर में इस माह अब तक मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है जो पिछले 6 वषरे के दौरान मई के महीने में दर्ज की गई सबसे यादा बारिश है। इससे पहले वर्ष 2002 में मई माह में दिल्ली में हुई अब तक की सबसे यादा 12मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। राजधानी के सफदरजंग क्षेत्र में गुरुवार पूर्वाह्न साढ़े आठ बजे तक 24.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई जबकि पालम में 16 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वर्षा से गुरुवार भी कई स्थानों पर यातायात में बाधा उत्पन्न हुई। कई स्थानों पर जाम भी लग गया। मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान, पंजाब तथा उत्तरी राजस्थान पर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण यहां हो रही वर्षा से न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे 20.3 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर लुढ़क गया। अगले दो-तीन दिन में हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर गरज-चमक अथवा तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। कई स्थानों पर आेले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में बादल छाए रहने तथा बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। अगले 48 घंटे के दौरान दिल्ली तथा देश के उत्तर-पश्चिमी मैदानी क्षेत्रों में तेज हवा चलने के साथ-साथ कई स्थानों पर आेलावृष्टि भी हो सकती है।ं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें