फोटो गैलरी

Hindi News साकेतनगर में सिलिंडर फटा, चार घायल

साकेतनगर में सिलिंडर फटा, चार घायल

हिनू इलाके की साकेतनगर कॉलोनी में शुक्रवार की शाम को एक घर में गैस सिलिंडर फट गया। इस हादसे में चार लोग जख्मी हो गये। इनमें से एक की हालत गंभीर है। धमाके से मकान का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया और बाकी...

 साकेतनगर में सिलिंडर फटा, चार घायल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

हिनू इलाके की साकेतनगर कॉलोनी में शुक्रवार की शाम को एक घर में गैस सिलिंडर फट गया। इस हादसे में चार लोग जख्मी हो गये। इनमें से एक की हालत गंभीर है। धमाके से मकान का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया और बाकी हिस्से में जहां-तहां दरारं आ गयीं। पूरी कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गयी।ड्ढr मोहल्ले के लोगों ने क्षतिग्रस्त मकान से घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। दो घायलों को राज अस्पताल में और दो को रिम्स में भरती कराया गया है। रिम्स में भरती अभिषेक कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसे शनिवार को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर भेजा जायेगा। घटनास्थल पर पहुंचे डोरंडा के थानेदार अवधेश नंदन प्रसाद ने बताया कि जिस मकान में हादसा हुआ, वह अशोक प्रसाद का है। अशोक की हिनू के पास दुकान है। वह छोटे गैस सिलिंडर बेचता है।ड्ढr उन्होंने बताया कि रसोईघर में गैस सिलिंडर से रिसाव हो रहा था। इसी बीच इस बात से अनजान अशोक की पत्नी ने गैस चूल्हा जलाने के लिए माचिस की तीली जलायी। तीली जलते ही आग लग गयी। इधर, लोगोंे का यह भी कहना है कि अशोक के घर में बड़े सिलिंडरों से छोटे सिलिंडरों में अवैध ढंग से गैस की रीफिलिंग की जाती थी। हादसा इसी से जुड़ा हुआ है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें