फोटो गैलरी

Hindi News अपराधियों की तरह काम कर रहे मंत्री : राजद

अपराधियों की तरह काम कर रहे मंत्री : राजद

ृषि मंत्री नरंेद्र सिंह और भाजपा विधायक फाल्गुनी प्रसाद यादव के बीच बुधवार को हुई झड़प ने विपक्षी दलों को सरकार पर हमला करने का मौका दे दिया है। राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम राक और प्रदेश महासचिव...

 अपराधियों की तरह काम कर रहे मंत्री : राजद
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

ृषि मंत्री नरंेद्र सिंह और भाजपा विधायक फाल्गुनी प्रसाद यादव के बीच बुधवार को हुई झड़प ने विपक्षी दलों को सरकार पर हमला करने का मौका दे दिया है। राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम राक और प्रदेश महासचिव डा. निहोरा प्रसाद यादव ने कहा है कि सुशासन में मंत्री, अफसर और विधायक अपराधियों की तरह काम कर रहे हैं। मंत्री अपने ही गठबंधन के विधायक की पिटाई कर रहे हैं। एसपी अपने मातहत डीएसपी को हत्या की धमकी दे रहे हैं। यातायात पदाधिकारियों की पिटाई जनता कर रही है। बड़े अफसर वेतन के लिए जनता दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। हर तरफ अराजकता की स्थिति है।ड्ढr ड्ढr राजद ने कहा कि विधायक की पिटाई की नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता कृपानाथ पाठक ने कहा कि यह शर्मनाक घटना है। कृषि मंत्री को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस्तीफा न दें तो मुख्यमंत्री उन्हें बर्खास्त कर दें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों, विधायकों और अफसरों पर काबू नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में वह जनता की भलाई कैसे करंगे। राकांपा के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय कुमार ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कृषि मंत्री को मंत्रिमंडल से बाहर करने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें