फोटो गैलरी

Hindi News शिलान्यास हुआ टेंडर लटका

शिलान्यास हुआ टेंडर लटका

बड़े प्रोजेक्ट पर महीनों टेंडर लटकने की लिस्ट लंबी होती जा रही है। इसी जद में सीएम का दूसरा ड्रीम प्रोजेक्ट हाता-चाईबासा भी आ गया है। 30 मई को सीएम ने इस रोड का शिलान्यास किया था। 52 करोड़ में इस...

 शिलान्यास हुआ टेंडर लटका
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बड़े प्रोजेक्ट पर महीनों टेंडर लटकने की लिस्ट लंबी होती जा रही है। इसी जद में सीएम का दूसरा ड्रीम प्रोजेक्ट हाता-चाईबासा भी आ गया है। 30 मई को सीएम ने इस रोड का शिलान्यास किया था। 52 करोड़ में इस सड़क का काम होना है। इधर टेंडर कमेटी टेंडर फाइनल करने में लगी थी, लेकिन बीड की समीक्षा में बात नहीं बनी। तीन कंपनियों ने प्री-क्वालिफाइ किया था। इनमें दो कंपनियां शर्त पूरी नहीं कर सकीं। इंजीनियर इन चीफ से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि देख रहे हैं कि क्या हो सकता है, लेकिन री टेंडर ही करना पड़ेगा। इस टेंडर को प्राथमिकता के आधार पर फाइनल करना है। उधर कोआर-कोडरमा सड़क निर्माण का तीसरी दफा टेंडर मांगा गया है। कई कारण से दो बार टेंडर रद्द हुआ। 2007-08 की इस योजना की लागत 26.85 करोड़ है। 37 किलोमीटर पर चौड़ीकरण-मजबूतीकरण का काम होना है।सिंचाई विभाग के इंजीनियर बदलेड्ढr जल संसाधन विभाग ने जल संसाधन विभाग मेदिनीनगर के मुख्य अभियंता कमला प्रसाद को मुख्यालय में योगदान संबंधी अधिसूचना जारी कर दी। विभाग ने नंदकिशोर राय को विभाग में अतिरिक्त अभियंता प्रमुख का प्रभार दिया। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है। इसमें ब्रजकिशोर सिंह को अधीक्षण अभियंता, जलपथ अंचल के प्रावैधिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार, मोहन प्रसाद साह को देवघर के अतिरिक्त अभियंता, सिंचाई अंचल, जामताड़ा का प्रभार दिया गया। विभाग के सहायक अभियंता रंका के ब्रह्मचारी राजेंद्र प्रसाद सिंह को सहायक अभियंता के पद पर सिंचाई अंचल साहेबगंज ट्रांसफर किया गया है। प्राक्कलन पदाधिकारी लघु सिंचाई अनुमंडल गढ़वा के वृजबिहारी प्रसाद को सहायक अभियंता रंका भेजा गया। राममूरत रविदास को जल संसाधन विभाग, हाारीबाग के मुख्य अभियंता के पद पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्राधिकृत किया गया है।ड्ढr

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें