फोटो गैलरी

Hindi News सूबे के मापतौल नियंत्रक बदले गए

सूबे के मापतौल नियंत्रक बदले गए

राज्य के मापतौल नियंत्रक बदल गये। बलभद्र राय की जगह अरविंद कुमार झा को इस पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा जयप्रकाश नारायण को संयुक्त नियंत्रक मापतौल बनाया गया है। सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी...

 सूबे के मापतौल नियंत्रक बदले गए
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य के मापतौल नियंत्रक बदल गये। बलभद्र राय की जगह अरविंद कुमार झा को इस पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा जयप्रकाश नारायण को संयुक्त नियंत्रक मापतौल बनाया गया है। सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। श्री झा बिहार कृषि सेवा कोटि-8 (मापतौल) के वरीयतम पदाधिकारी हैं।ड्ढr ड्ढr उन्हें अपने ही वेतनमान में नये पद पर पदस्थापित किया गया है। लगभग पांच माह पूर्व इस पद पर पदस्थापित बिहार कृषि सेवा कोटि-2 के अधिकारी बलभद्र राय को मुख्यालय में योगदान करने को कहा गया है। श्री राय 1दिसंबर 2007 को मापतौल नियंत्रक पद पर पदस्थापित किये गये थे। संयुक्त नियंत्रक मापतौल के पद पर पदस्थापित जयप्रकाश नारायण इसके पूर्व सहायक नियंत्रक मापतौल (आशांकन) के पद पर पदस्थापित थे। तबादलों से जुड़ी इस संचिका पर मंत्री की मुहर पूर्व में लग गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें