फोटो गैलरी

Hindi News विधायक सुनीता पर लगे आरोपों के लिए जांच समिति

विधायक सुनीता पर लगे आरोपों के लिए जांच समिति

बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुनीता देवी पर चरित्रहीनता के लगे आरोपों की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक समिति का गठन किया है। पार्टी के मुख्य...

 विधायक सुनीता पर लगे आरोपों के लिए जांच समिति
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुनीता देवी पर चरित्रहीनता के लगे आरोपों की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक समिति का गठन किया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता ह्दय कुमार वर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सदानंद सिंह ने स्थानीय समाचार पत्रों में विधायक सुनीता देवी से सम्बंधित खबरों को देखक र पूरे प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक नरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता मंे गठित इस जांच समिति में पार्टी के महासचिव जमाल अहमद भल्लू और एच.के.वर्मा.सदस्य बनाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि विधायक सुनीता देवी के पूर्व अंगरक्षक बाल योगेश्वर शर्मा उर्फ लाली ने ही उनपर पिछले दो वषोर्ं से यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए सरकार से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई ली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें