फोटो गैलरी

Hindi News यूएई में इमारत ढहने से छह भारतीयों की मौत

यूएई में इमारत ढहने से छह भारतीयों की मौत

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अजमन में निर्माणाधीन होटल की छत ढहने से छह भारतीय श्रमिकों की मौत हो गई। इमारत में कार्यरत एक प्रत्यक्षदर्शी मजदूर ने बताया कि इस हादसे के समय सात भारतीय मजदूर काम कर रहे...

 यूएई में इमारत ढहने से छह भारतीयों की मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अजमन में निर्माणाधीन होटल की छत ढहने से छह भारतीय श्रमिकों की मौत हो गई। इमारत में कार्यरत एक प्रत्यक्षदर्शी मजदूर ने बताया कि इस हादसे के समय सात भारतीय मजदूर काम कर रहे थे जिनमें से छह पंजाब के और एक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। इमारत की छत के अचानक ढहकर गिर जाने के कारण कंक्रीट के मलबे में दब कर छह मजदूरों की मौत हो गई। हालांकि दुबई स्थित भारतीय वाणिय दूतावास की आेर से अभी तक मृतकों की पहचान उजागर नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार राहत दल घटनास्थल पर पहुंच गया है और खोजी कुत्तों की मदद से शवों की खोजबीन की जा रही है। इस बीच होटल कंपनी की आेर से छह लोगों के मारे जाने की पुष्टि कर दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें