फोटो गैलरी

Hindi News भाजपा ने शुक्रवार को 12 घंटे के बंगाल बन्द का आहवान किया

भाजपा ने शुक्रवार को 12 घंटे के बंगाल बन्द का आहवान किया

भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई ने पेट्रोलियम उत्पादों में मूल्य वृद्धि के विरोध में शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के साथ 12 घंटे के बन्द का आह्वान किया है। भाजपा प्रदेश इकाई के महासचिव राहुल...

 भाजपा ने शुक्रवार को 12 घंटे के बंगाल बन्द का आहवान किया
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई ने पेट्रोलियम उत्पादों में मूल्य वृद्धि के विरोध में शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के साथ 12 घंटे के बन्द का आह्वान किया है। भाजपा प्रदेश इकाई के महासचिव राहुल सिन्हा ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि उनकी पार्टी कल से राय में एक हफ्ते की अवधि वाले जन आंदोलन को शुरू करेगी। उन्होंने लोगों से इस बंद को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि वाम मोर्चे का आज का बंद महज एक दिखावा था और दोहरे मानदंडों के चलते लोगों को छला जा रहा है क्योंकि एक तरफ तो वामदल केन्द्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन सरकार को समर्थन दे रहे हैं वहीं राय में उसकी जन विरोधी नीतियों के खिलाफ बंद आयोजित करा रहे हैं। सिन्हा ने कहा कि मोर्चे की गतिविधियों के खिलाफ भाजपा अपने आंदोलन को आगे भी जारी रखेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें