रेल यात्रियों की सेवा आरपीएफ का कर्तव्य
रेल ग्राहकों की एवं जनता की सहानुभूति पूर्वक सेवा करना आरपीएफ जवानों का प्रथम कर्तव्य है। साथ ही आज रल संपत्ति को आतंकवाद एवं उग्रवाद का मुख्य निशाना बनाया जा रहा है। इन असामाजिक तत्वों से कुशलता...
रेल ग्राहकों की एवं जनता की सहानुभूति पूर्वक सेवा करना आरपीएफ जवानों का प्रथम कर्तव्य है। साथ ही आज रल संपत्ति को आतंकवाद एवं उग्रवाद का मुख्य निशाना बनाया जा रहा है। इन असामाजिक तत्वों से कुशलता पूर्वक निबटना भी रलवे सुरक्षा बल की जिम्मेदारी है। इन बातों का उल्लेख पूर्व मध्य रलवे के महाप्रबंधक गिरिश भटनागर ने गुरुवार को मोकामा घाट स्थित आरपीएफ के प्रशिक्षण केन्द्र में दीक्षांत समारोह के अवसर पर प्रशिक्षु जवानों को संबोधित करते हुए किया।ड्ढr गुरुवार सुबह मोकामा स्टेशन पर अपने विशेष सैलून से उतरकर जीएम एवं मुख्य सुरक्षा आयुक्त नीरा सिन्हा प्रशिक्षण केन्द्र पहुंचे जहां प्रशिक्षण केन्द्र के प्राचार्य डीएस सहोता ने इनकी अगुवानी की। उसके बाद अतिथियों ने 157 प्रशिक्षु जवानों की सलामी ली एवं परड का निरीक्षण किया।ड्ढr ड्ढr प्राचार्य ने 157 जवानों को कत्तर्व्य के प्रति जिम्मेदारी की शपथ दिलायी। जवानों ने चारों धर्म के धर्मग्रंथों को स्पर्श कर शपथ ग्रहण किया। बाद में जवानों का दल पंजाबी नृत्य भांगड़ा का प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीत लिया। जीएम के द्वारा तीन जवान शंभूनाथ, सुनील कुमार एवं संजय कुमार राक को वेस्ट कैडेट के लिए मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कई लोगों ने यात्रियों की सुविधा एवं कई ट्रेनों के ठहराव संबंधी मांग पत्र जीएम को सौंपा। गुलजारबाग स्टेशन का जीएम ने किया निरीक्षणड्ढr पटना सिटी (हि.प्र.)। पूर्व मध्य रलवे के महाप्रबंधक गिरीश भटनागर तथा डीआरएम बी.डी. गर्ग ने गुलजारबाग स्टेशन का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार मोकामा से मुख्यालय जाने के क्रम में गुलजारबाग स्टेशन पर उतर थे। अपने अल्पकालीन निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वरीय स्टेशन प्रबंधक बी.एन. सिंह से यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। डीआरएम ने फूट ओवर ब्रिज की मरम्मत कर परिसर में टाइल्स लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। बताते चलें कि महाप्रबंधक ने आयोजित आरपीएफ ट्रनिंग कैंप तथा भारत बैगन का निरीक्षण के लिए मोकामा गए थे। दल में रलवे आईजी नीरज सिन्हा, कमांडेंट महेश्वर सिन्हा व वरीय मंडल वाणिज्य महाप्रबंधक ओम प्रकाश आदि शामिल थे।