फोटो गैलरी

Hindi News चाईबासा में ठेकेदार को निर्वस्त्र कर घुमाया

चाईबासा में ठेकेदार को निर्वस्त्र कर घुमाया

एसीसी के आंदोलनकारी मजदूरों के आक्रोश का शिकार एक ठेकेदार (लेबर सप्लायर) को होना पड़ा। एसीसी में मजदूर भेजने के कारण शनिवार को आक्रोशित मजदूरों ने शिवचरण कारवा नामक उक्त ठेकेदार को उसके घर से पकड़कर...

 चाईबासा में ठेकेदार को निर्वस्त्र कर घुमाया
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

एसीसी के आंदोलनकारी मजदूरों के आक्रोश का शिकार एक ठेकेदार (लेबर सप्लायर) को होना पड़ा। एसीसी में मजदूर भेजने के कारण शनिवार को आक्रोशित मजदूरों ने शिवचरण कारवा नामक उक्त ठेकेदार को उसके घर से पकड़कर पहले तो निर्वस्त्र किया फिर उसे गमछा पहनाकर घुमाया। मजदूरों ने उससे बंधन विरोधी नार भी लगवाये। बाद में स्थानीय पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप एवं असंगठित मजदूर संघ के नेता जॉन मिरन मुंडा के समझाने-बुझाने के बाद मजदूरों ने उक्त ठेकेदार को छोड़ा। घर से भाग जाने के कारण दैरी साहू नामक एक अन्य ठेकेदार मजदूरों के रोष का शिकार होने से बच गया। इस संबंध में झींकपानी थाना में जॉन मिरन मुंडा सहित 4 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस मामले में 5-6 सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी हुई है। इस संबंध में प्राप्त विस्तृत जानकारी के अनुसार असंगठित मजदूर संघ के बैनर तले एसीसी में चल रहे हड़ताल के दूसर दिन शनिवार को हड़ताली मजदूरों ने सुबह बजे कंपनी गेट पर सभा की तथा नारबाजी करते हुए एसीसी बाजार का चक्कर लगाया। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि शिवचरण कारवा तथा दैरी साहू नामक ठेकेदार ने कंपनी में मजदूर भेजा है। इसके बाद 15-16 सौ आक्रोशित मजदूर दिन के लगभग 10 बजे हरिान हाटिंग स्थित शिव चरण के घर पहुंचे। वहां मजदूरों को देख शिवचरण भागने लगे, तभी मजदूरों ने उन्हें पकड़ लिया तथा नंगा कर दिया। ड्ढr ड्ढr ड्ढr

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें