फोटो गैलरी

Hindi News गंगा दशहरा पर दिखेगा अलौकिक नजारा

गंगा दशहरा पर दिखेगा अलौकिक नजारा

गंगा दशहरा पर इस बार गायघाट वाटर टर्मिनल पर दिखेगा अलौकिक नजारा। गंगा की लहरों के बीच दीपमालाएं अटखेलियां करंगी। इस अनुपम नजार के बीच मां गंगा की मनुहार की जाएगी। बनारस घाट की तर्ज पर गंगा की महाआरती...

 गंगा दशहरा पर दिखेगा अलौकिक नजारा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

गंगा दशहरा पर इस बार गायघाट वाटर टर्मिनल पर दिखेगा अलौकिक नजारा। गंगा की लहरों के बीच दीपमालाएं अटखेलियां करंगी। इस अनुपम नजार के बीच मां गंगा की मनुहार की जाएगी। बनारस घाट की तर्ज पर गंगा की महाआरती होगी। महाआरती के लिए बनारस से आरती करने वालों की टीम आएगी। गायघाट के अलावा खाजेकला,गांधीघाट व कालीघाट पर भी महाआरती होगी।ड्ढr ड्ढr गायघाट पर मां गंगा को प्रसन्न करने के लिए गंगा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति होगी। मौका होगा हिन्दुस्तान व हिन्दुस्तान टाइम्स द्वारा 13 जून को आयोजित गंगा दशहरा उत्सव 2008 का। गंगा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति सांस्कृतिक संस्था ‘निनाद’ द्वारा की जाएगी। गंगा नृत्य नाटिका मशहूर नृत्यांगना नीलम चौधरी व उनकी सहयोगी कलाकारों द्वारा पेश किया जाएगा। सहयोगी कलाकारों में सूबे व देश के कई नामचीन नर्तक व नृत्यांगना शामिल रहेंगी। उत्सव का सह प्रायोजक एयरटेल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें