पटना विवि कर्मियों ने किया प्रदर्शन
बारिश में भींगकर प्रदर्शन करते रहे कर्मचारी और विवि प्रशासन की नींद नहीं खुली। कर्मचारियों ने कुलपति से वार्ता की मांग करते हुए उनके आवास के समक्ष जमकर प्रदर्शन किया। हड़ताल जिन मुद्दों पर शुरू हुई...
बारिश में भींगकर प्रदर्शन करते रहे कर्मचारी और विवि प्रशासन की नींद नहीं खुली। कर्मचारियों ने कुलपति से वार्ता की मांग करते हुए उनके आवास के समक्ष जमकर प्रदर्शन किया। हड़ताल जिन मुद्दों पर शुरू हुई थी सातवें दिन भी वही स्थिति रही। पटना विवि में लगभग आठ वर्षो बाद इस प्रकार की हड़ताल हुई है। विवि प्रशासन हड़ताल से बेदम है। संघ के महासचिव विनोद मिश्र का कहना है कि कुलसचिव कुलपति को गलत जानकारी देकर भड़का रहे हैं और इस कारण ही हड़ताल लंबा खिंच रहा है। बारिश के बावजूद कर्मचारियों ने कुलपति आवास के समक्ष अपना प्रदर्शन जारी रखा। साथ ही विवि मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर ताला जड़ दिया गया था। रिाल्ट के लिए करना होगा और इंतजारड्ढr पटना (हि.प्र.)। पटना विवि के कई विषयों के छात्रों को रिाल्ट का और इंतजार करना होगा। लगभग 25 फीसदी रिाल्ट आना बाकी है। पटना विवि के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर के विश्वविद्यालयों की श्रेणी में लाने की कवायद जिस गति से तेज से शुरू की गयी थी अब वह धीमी पड़ गयी है। परीक्षाएं तो कैलेंडर के हिसाब से ली गयीं लेकिन रिाल्ट प्रकाशन के समय कर्मचारियों की हड़ताल ने छात्रों के भविष्य के समक्ष संकट की स्थिति पैदा कर दी है। विवि के लगभग 25 फीसदी छात्रों को रिाल्ट का इंतजार है। स्नातक स्तर के प्रथम व द्वितीय वर्ष के साथ-साथ कई व्यावसायिक पाठय़क्रमों के रिाल्ट आने बाकी हैं।कर्मचारियों की हड़ताल से छात्रों के समक्ष गंभीर स्थिति पैदा हो गयी है। स्नातक द्वितीय वर्ष का रिाल्ट नहीं आने के कारण सैकड़ों स्नातक पासआउट छात्रों को भी भारी परशानी झेलनी पड़ रही है। अब रिाल्ट प्रकाशन में कर्मचारियों की हड़ताल सबसे बड़ी बाधा है तो उसको समाप्त करवाने के लिए विवि प्रशासन द्वारा कोई ठोस उपाय नहीं किए जाने से स्थिति और खराब हुई है। वहीं छात्रों के रिाल्ट नहीं आने से छात्र संघों में उबाल है तो विवि प्रशासन अपनी मजबूरी बता रहा है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुरंद्र स्निग्ध का कहना है कि कर्मचारियों की हड़ताल से छात्रों को रिाल्ट नहीं उपलब्ध कराया जा सका है। उन्होंने बताया कि कुछ परीक्षाफल लगभग तैयार होने की स्थिति में हैं तो स्नातक के रिाल्ट को बस तैयार किया जाना बाकी है।ं