फोटो गैलरी

Hindi News सीवान-बक्सर में पुलिस पर पथराव, महिलाओं की पिटाई पर भड़के लोग

सीवान-बक्सर में पुलिस पर पथराव, महिलाओं की पिटाई पर भड़के लोग

नौतन थाने के मुरारपट्टी गांव में लोगों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। जवाब में पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। पथराव में थाना प्रभारी मोहिउद्दीन खां घायल हो गए। थानेदार द्वारा दो युवतियां व एक महिला की...

 सीवान-बक्सर में पुलिस पर पथराव, महिलाओं की पिटाई पर भड़के लोग
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

नौतन थाने के मुरारपट्टी गांव में लोगों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। जवाब में पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। पथराव में थाना प्रभारी मोहिउद्दीन खां घायल हो गए। थानेदार द्वारा दो युवतियां व एक महिला की पिटाई कर घायल किए जाने से लोग आक्रोशित थे। सूत्रों के अनुसार मुरारपट्टी गांव में एक विवादित भूमि पर कोर्ट से निषेधाज्ञा की धारा 144 लागू है। निषेधाज्ञा का उलघंन कर रामाशीष चौधरी के परिान निर्माण कार्य कर रहे थे। निर्माण कार्य का दूसर पक्ष के छोटेलाल शर्मा, शिवजी शर्मा व राजेन्द्र चौहान के परिानो ं ने विरोध किया। इसपर दोनों पक्षों में झड़प हो गई। झड़प में फुलझरिया देवी, कांति देवी, उमा देवी आदि घायल हो गई। इसकी सूचना लोगों ने नौतन थाने की पुलिस को दी। नौतन थाना प्रभारी मोहिउद्दीन खां सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और महिलाओं की पिटाई करने लगे। पुलिस की पिटाई से रामाशीष चौहान की पुत्री कलिंदा कुमारी, छबिला कुमारी व मरछिया देवी घायल हो गई।ड्ढr ड्ढr पिटाई देख लोग आक्रोशित हो गए और पथराव शुरूकर दिए। पथराव में थानेदार के पैर में चोट लगी। महिलाओं ने पुलिस जीप पर किरासन तेल छिड़ककर जलाने का प्रयास किया। पुलिस के जाते ही रामाशीष चौहान के परिान फिर दूसर पक्ष के लोगों पर धावा बोल दिए। इसमें नीतू कुमारी व विशाल कुमार घायल हो गए। एसडीपीओ सुधीर कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया और यथा स्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें