फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली के चिडियाघर में आए नये मेहमान

दिल्ली के चिडियाघर में आए नये मेहमान

तिरूवनंतपुरम और बिलासपुर के चिडियाघरों से एक जोड़ा शतुरमुर्ग, दो लकड़बग्घे, चिंकारे और एक जोड़े उल्लू दिल्ली के चिडियाघर लाए गए हैं। चिडियाघर प्रशासन ने बताया कि चिडियाघरों के बीच अदला-बदली कार्यक्रम...

दिल्ली के चिडियाघर में आए नये मेहमान
एजेंसीTue, 11 Mar 2014 04:26 PM
ऐप पर पढ़ें

तिरूवनंतपुरम और बिलासपुर के चिडियाघरों से एक जोड़ा शतुरमुर्ग, दो लकड़बग्घे, चिंकारे और एक जोड़े उल्लू दिल्ली के चिडियाघर लाए गए हैं।

चिडियाघर प्रशासन ने बताया कि चिडियाघरों के बीच अदला-बदली कार्यक्रम के तहत दिल्ली चिडियाघर में कुछ नये जानवर और पक्षी लाए गए हैं जबकि उसने अपने कुछ जानवर एवं चिडियाघर अन्यत्र भेजे हैं।

चिडियाघर के संरक्षक (शिक्षा) रियाज खान ने बताया कि एक जोड़ा शतुरमुर्ग, लकड़बग्घे, चिंकारा और उल्लू पहले ही यहां आ चुके हैं, काले हंस और एक नर जगुआर भी तिरूवनंतपुरम से यहां पहुंचने वाले हैं। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में इस माह के आखिर तक कानपुर चिडियाघर से नर गैंडा आने वाला है।

कानपुर से लाए जा रहे नर गैंडे की यहां चिडियाघर में उनकी संख्या बढ़ाने के लिहाज से खास अहमियत है क्योंकि गैंडा शिवा अब बूढ़ा हो रहा है और प्रजनन गतिविधि में असमर्थ है। शिवा को पिछले साल मुम्बई से लाया गया था। दिल्ली के चिडियाघर में 110 विभिन्न प्रजातियों के 1556 जानवर हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें