फोटो गैलरी

Hindi Newsपेट्रोल पंप मालिकों की हड़ताल, आवागमन प्रभावित

पेट्रोल पंप मालिकों की हड़ताल, आवागमन प्रभावित

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल पंप मालिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से आम लोग परेशान हैं। लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लखनऊ पेट्रोल पंप एसोसिएशन के आह्वान पर...

पेट्रोल पंप मालिकों की हड़ताल, आवागमन प्रभावित
एजेंसीTue, 11 Mar 2014 04:22 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल पंप मालिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से आम लोग परेशान हैं। लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

लखनऊ पेट्रोल पंप एसोसिएशन के आह्वान पर राजधानी के 100 से ज्यादा पेट्रोप पंप और सीएनजी गैस स्टेशन पिछले 24 घंटे से बंद हैं। राजधानी के वजीरगंज इलाके में सोमवार सुबह पेट्रोल पंप मालिक एम.वी़ त्रिवेदी से उनके घर के पास अज्ञात बदमाशों ने रुपये से भरा बैग छीन लिया और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

घटना के विरोध में लखनऊ पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने बदमाशों की गिरफ्तारी तक अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया था। लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार ने कहा कि पुलिस हत्या के आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें