फोटो गैलरी

Hindi Newsकेजरीवाल के आवास पर 'आप' कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

केजरीवाल के आवास पर 'आप' कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज यहां तिलक लेन स्थित अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया।      आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अश्विनी उपाध्याय ने कहा, हम...

केजरीवाल के आवास पर 'आप' कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
एजेंसीSun, 09 Mar 2014 04:10 PM
ऐप पर पढ़ें

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज यहां तिलक लेन स्थित अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया।
    
आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अश्विनी उपाध्याय ने कहा, हम अरविंद केजरीवाल से मिलना चाहते हैं, लेकिन हमें नहीं मिलने दिया गया। इसलिए हम प्रदर्शन कर रहे हैं। जिस तरह से टिकट बांटे जा रहे हैं उससे हम संतुष्ट नहीं हैं। जब पार्टी स्वराज के बारे में बात करती है, लेकिन अपने भीतर इस पर अमल नहीं करती है।
    
उन्होंने कहा कि चार से पांच लोग पूरी पार्टी चला रहे हैं। फिर पार्टी में कहां स्वराज है हम इन सभी मुददों को केजरीवाल के समझ रखना चाहते थे। उपाध्याय ने कहा कि चांदनी चौक से आशुतोष और पूर्वी दिल्ली से राजमोहन गांधी को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है जबकि वे इस क्षेत्र के नहीं हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें