फोटो गैलरी

Hindi Newsतीन पूर्व सांसदों-एक विधायक को कांग्रेस ने दिया टिकट

तीन पूर्व सांसदों-एक विधायक को कांग्रेस ने दिया टिकट

रांची। ब्यूरो प्रमुख। कांग्रेस ने झारखंड के छह सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पहली सूची में तीन पूर्व सांसद और एक वर्तमान विधायक शामिल हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ बयानबाजी कर...

तीन पूर्व सांसदों-एक विधायक को कांग्रेस ने दिया टिकट
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 09 Mar 2014 12:58 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। ब्यूरो प्रमुख। कांग्रेस ने झारखंड के छह सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पहली सूची में तीन पूर्व सांसद और एक वर्तमान विधायक शामिल हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ बयानबाजी कर मंत्री पद गंवा चुके चंद्रशेखर दूबे का पार्टी ने टिकट काट दिया गया है। लोहरदगा से पूर्व आइपीएस रामेश्वर उरांव को टिकट दिया गया है। इस समय वह राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष हैं।

2004 में वह लोहरदगा सीट से सांसद रह चुके हैं। 2009 में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। उसी तरह हजारीबाग के विधायक सौरभ नारायण सिंह पर पार्टी ने फिर भरोसा जताया है। उन्हें यशवंत सिन्हा के खिलाफ हजारीबाग संसदीय सीट से मैदान में उतारा गया है। गोड्डा से फुरकान अंसारी ही लड़ेंगे। पिछली बार भी कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया था। फुरकान कांग्रेस का बड़ा नाम हैं। वह सांसद के साथ कई बार विधायक भी रह चुके हैं।

सिंहभूम से चित्रसेन सिंकू को टिकट दिया गया है, जो पहले भी सांसद रह चुके हैं। धनबाद से पहली बार अजय दूबे को टिकट दिया गया है। चंद्रशेखर दूबे के अलावा मंत्री मन्नान मल्लिक भी धनबाद से दावेदार थे। खूंटी से कालीचरण मुंडा को टिकट दिया गया है। रांची और कोडरमा की नहीं हुई घोषणारांची सीट से सुबोधकांत सहाय की दावेदारी पक्की मानी जाती है, लेकिन पहली सूची में उनका नाम शामिल नहीं है। कांग्रेस के हलकों में भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

सहाय शनिवार की शाम दिल्ली चले गए। कोडरमा सीट की भी घोषणा नहीं की गई है। गिरिडीह सीट को लेकर झामुमो से निर्णायक बातचीत चल रही है, इसलिए उस सीट पर भी घोषणा नहीं की गई है। चतरा और पलामू राजद के खाते में जा सकता है। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। झामुमो के खाते में दुमका, राजमहल, जमशेदपुर के अलावा गिरिडीह जा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें