फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड बंद के बीच होगी कोर्ट की परीक्षा

झारखंड बंद के बीच होगी कोर्ट की परीक्षा

रांची। आजसू के झारखंड बंद के बीच सिविल कोर्ट, फैमिली कोर्ट व ग्राम न्यायालय में सहायक भर्ती परीक्षा 9 मार्च को होगी। परीक्षा का आयोजन झारखंड हाईकोर्ट की ओर से किया जा रहा है। आजसू के बंद की घोषणा के...

झारखंड बंद के बीच होगी कोर्ट की परीक्षा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 09 Mar 2014 12:58 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। आजसू के झारखंड बंद के बीच सिविल कोर्ट, फैमिली कोर्ट व ग्राम न्यायालय में सहायक भर्ती परीक्षा 9 मार्च को होगी। परीक्षा का आयोजन झारखंड हाईकोर्ट की ओर से किया जा रहा है। आजसू के बंद की घोषणा के बाद भी हाईकोर्ट के स्तर पर परीक्षा को स्थगति नहीं किया गया। इसे लेकर परीक्षार्थियों में ऊहापोह की स्थिति है। गुमला के एक परीक्षार्थी ने बताया कि बंद की घोषणा के बाद से ही वह परेशान हैं।

परीक्षा के लिए उन्होंने 9 मार्च की सुबह गुमला से रांची जाने का प्लान बनाया है। आजसू द्वारा देर शाम घोषणा हुई कि झारखंड बंद रहेगा। इस रास्ते पर रात को गाडिम्यां नहीं चलती हैं। इस कारण उनका परीक्षा छूटना तय है। इधर, हाईकोर्ट की ओर से परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए रांची में 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में राज्यभर से 36 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है।

परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिग टाइम 9.30 बजे है। सुबह 10 बजे से परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा दो घंटे तक चलेगी। बंद को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट ने प्रशासन से कहा है कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाय। हाईकोर्ट ने परीक्षार्थियों से भी समय से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने का निर्देश दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें