Hindi Newsचार सीटों पर चुनाव की तिथि बदलने की मांग
चार सीटों पर चुनाव की तिथि बदलने की मांग
रांची। भाजपा ने चार लोकसभा सीट के चुनाव की तिथि बदलने की मांग की है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने इसके लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि चतरा, कोडरमा,...
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 09 Mar 2014 12:58 AM
ऐप पर पढ़ें
रांची। भाजपा ने चार लोकसभा सीट के चुनाव की तिथि बदलने की मांग की है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने इसके लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि चतरा, कोडरमा, लोहरदगा, पलामू लोकसभा सीट का चुनाव 10 अप्रैल को तय किया गया है। इस क्षेत्र में रामनवमी बड़ा त्योहार है।
रामनवमी में बड़ा जुलूस निकलता है। बड़ी संख्या में लोग इसकी तैयारी में लगते हैं। इस कारण 10 अप्रैल की तिथि बदल दी जाए। हजारीबाग में भी रामनवमी को लेकर तिथि बदलने का आग्रह किया गया था। आयोग ने यह आग्रह स्वीकार भी कर लिया है।