दहेज प्रताड़ना से त्रस्त विवाहिता ने प्रशासन से गुहार लगाई
बेंगाबाद प्रतिनिधि। दहेज प्रताड़ना से त्रस्त विवाहिता ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। मामला मंडरडीह गांव से संबंधित है। इस संबंध में विवाहिता ने अदालत की परिवाद संख्या 837/13 के तहत ससुरालवालों...
बेंगाबाद प्रतिनिधि। दहेज प्रताड़ना से त्रस्त विवाहिता ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। मामला मंडरडीह गांव से संबंधित है। इस संबंध में विवाहिता ने अदालत की परिवाद संख्या 837/13 के तहत ससुरालवालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विवाहिता ने कहा कि पिछले तीन वर्ष पूर्व रतनपुर गांव निवासी रामू तुरी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद ससुरालवाले पलंग, नकदी सहित अन्य सामानों के लिए प्रताड़ित करने लगे तथा जान मारने की धमकी दी जाती है। इस भय से वविाहिता ससुराल छोड़कर अपने मायके में रह रही है।
इधर विवाहिता के ससुरालवालों का कहना है कि विवाहिता के साथ प्रताड़ना का आरोप बेबुनियाद है और साजिश के तहत दहेज प्रताड़ना का झूठा मुकदमा कर परेशान करने की कोशशि की जा रही है। वेसब विवाहिता को रखने के लिए तैयार हैं।