पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो। राजद नेता व फतुहा के विधायक रमानंद यादव, मनेर के विधायक भाई वीरेंद्र और मसौढ़ी के पूर्व विधायक धर्मेंद्र प्रसाद ने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद के करीबी होने का लाभ रामकृपाल यादव ने खुद तो उठाया ही परिवार को भी दिया। जब तक साथ रहे कर्यकर्ताओं को वह पार्टी प्रमुख से दूर रखने का प्रयास करते थे। खुद कभी बिना पद के नहीं रहे लेकिन कोई कार्यकर्ता मांग रखता तो कह देते थे कि लालूजी बात नहीं मान रहे हैं।
सच यह है कि वह पार्टी को जेबी संस्था बनाना चहते थे। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर शनिवार को आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में तीनों नेताओं ने कहा पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र पर मीसा भारती का ही दवा बनता है या फिर हमलोगों का। रामकृपाल यादव का दावा किसी भी रूप में नहीं बनता था। वह पटना साहबि संसदीय क्षेत्र के रहने वाले है। कई कार्यकर्ताओं को टिकट उनकी कानफूसकी के कारण कटा है तो कई पदाधिकारी बनने से वंचित हो गये।
मनेर विधायक ने कहा कि इसके शिकार वह खुद हैं। उनके कारण ही उनका टिकट कटा था। वह बोर्ड के चेयरमैन से लेकर राज्यसभा सदस्य तक पद उन्हें ही चाहिए। मौके पर पटना जिला परिषद अध्यक्ष नूतन पासवान भी उपस्थित थीं।