फोटो गैलरी

Hindi Newsलोकसभा चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा

लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा

मिर्जापुर। निज संवाददाता।  भारतीय जनता पार्टी के सामाजिक न्याय मोर्चा की बैठक शनिवार को बरौंधा कचार स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए संगठन की...

लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 08 Mar 2014 10:24 PM
ऐप पर पढ़ें

मिर्जापुर। निज संवाददाता।  भारतीय जनता पार्टी के सामाजिक न्याय मोर्चा की बैठक शनिवार को बरौंधा कचार स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए काशी क्षेत्र के मंत्री मनोज जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी में एकजुटता के साथ जुटने का निर्देश दिया।

साथ ही प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के विकास कार्यो व भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर उत्तर मौर्या, निलय सिंह, विकास गुप्ता, चंद्रशेखर सिंह, उमाशंकर गुप्ता, विकास सिंह, उमांकात पाल, पंचदेव मौर्या, नीरज रावत, विद्यासागर, श्यामलाल, बच्चान गुप्ता, अखिलेश, रामबचन पाल आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री बृजेश चौहान ने किया। ं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें