फोटो गैलरी

Hindi Newsतेनुघाट स्पील्वे में डूबा मैट्रिक का परीक्षार्थी शुभम

तेनुघाट स्पील्वे में डूबा मैट्रिक का परीक्षार्थी शुभम

ललपनिया। प्रतिनिधि। शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे पेटरवार में मैट्रिक की परीक्षा देकर अपने दोस्तों के साथ तेनुघाट घुमने आया शुभम कुमार (16 वर्ष) नहाने के दौरान तेनुघाट स्पील्वे में डूब गया। साथी सजित...

तेनुघाट स्पील्वे में डूबा मैट्रिक का परीक्षार्थी शुभम
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 08 Mar 2014 12:06 AM
ऐप पर पढ़ें

ललपनिया। प्रतिनिधि। शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे पेटरवार में मैट्रिक की परीक्षा देकर अपने दोस्तों के साथ तेनुघाट घुमने आया शुभम कुमार (16 वर्ष) नहाने के दौरान तेनुघाट स्पील्वे में डूब गया। साथी सजित कुमार ने हिम्मत कर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही बेरमो एसडीओ राहुल कुमार सिन्हा ने घटना स्थल पहुंच कर मछुआरों की मदद से लापता शुभम् को खोज निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

एसडीओ श्री सिन्हा ने बताया कि शुभम को निकालने के लिए चिनियागढ़ा के गोतोखोरों को लगाया जा रहा है। इस घटना के कुछ माह पूर्व एक छात्र की डूबने से मौत हो गई थी। तब प्रशासन ने खेतको के मछुआरों की मदद से शव निकालने में सफल हुआ था। दूसरी तरफ सर्किल इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शुभम् के दोस्तों से पूछताछ की। इंस्पेक्टर श्री परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घटना के बाद शुभम के दोस्त सहमे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, जैनामोड़ के भुचूंगडीह निवासी सुरेश शर्मा का पुत्र शुभम कुमार मशिन गर्ल्स हाई स्कूल पेटरवार में मैट्रिक की परीक्षा दे रहा था। शुक्रवार को परीक्षा खत्म होने के बाद घुमने के मूड से वे और उसके दोस्त तेनुघाट डैम पहुंच गए। जहां नहाने के क्रम में शुभम कुमार डूब गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें