फोटो गैलरी

Hindi Newsजदयू 14 सीटों पर लड़ेगा, उम्मीदवारों की सूची भेजी गई

जदयू 14 सीटों पर लड़ेगा, उम्मीदवारों की सूची भेजी गई

धनबाद। सुशील सिंह। धनबाद लोकसभा से जदयू के उम्मीदवार होंगे। जलेश्वर महतो गिरिडीह से चुनाव लड़ेंगे। शुक्रवार को धनबाद के यूनियन क्लब में संवाददाता सम्मेलन में जदयू नेता सुशील सिंह ने बताया कि पार्टी ने...

जदयू 14 सीटों पर लड़ेगा, उम्मीदवारों की सूची भेजी गई
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 08 Mar 2014 12:04 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद। सुशील सिंह। धनबाद लोकसभा से जदयू के उम्मीदवार होंगे। जलेश्वर महतो गिरिडीह से चुनाव लड़ेंगे। शुक्रवार को धनबाद के यूनियन क्लब में संवाददाता सम्मेलन में जदयू नेता सुशील सिंह ने बताया कि पार्टी ने राज्य के सभी 14 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। सभी सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए गए हैं। सूची तैयार कर प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से नीतीश कुमार और शरद यादव के पास भेज दिया गया है।

जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा। संवाददाता सम्मेलन में जलेश्वर महतो को भी आना था, लेकिन एक संबंधी की दुर्घटना में मौत के कारण वह नहीं आ सके। उनकी जगह सुशील सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी ने चुनाव लड़ने की तैयारी पूरी कर ली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें