फोटो गैलरी

Hindi Newsआज अपने समर्थकों से बात कर फैसला लेंगे हेमलाल

आज अपने समर्थकों से बात कर फैसला लेंगे हेमलाल

रांची। झामुमो से इस्तीफा दे चुके हेमलाल मुर्मू शनिवार को अपने समर्थकों के साथ शनिवार को रांची स्थित आवास पर बैठक कर आगे की रणनीति बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अब झामुमो में रहने का कोई मतलब नहीं रह गया...

आज अपने समर्थकों से बात कर फैसला लेंगे हेमलाल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 08 Mar 2014 12:04 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। झामुमो से इस्तीफा दे चुके हेमलाल मुर्मू शनिवार को अपने समर्थकों के साथ शनिवार को रांची स्थित आवास पर बैठक कर आगे की रणनीति बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अब झामुमो में रहने का कोई मतलब नहीं रह गया है। पार्टी के मुखिया शिबू सोरेन को ही मुख्यधारा से अलग किया जा रहा है। कई लोगों ने पार्टी छोड़ा, लेकिन वे 30 सालों से पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता बनकर रहे। जिस हांसदा परिवार के खिलाफ वह 20 सालों से लड़ रहे थे, उसी परिवार के सदस्य को टिकट दिया जा रहा है।

विजय हांसदा के पिता, चाचा और पिछले चुनाव में उन्हें ही हराया था। यह परिवार हमेशा से शिबू सोरेन को गाली देता रहा है। मुख्यमंत्री के इनकार के बाद बातचीत के सारे रास्ते बंद हो गए। अब वे उस पार्टी के बारे में कोई बात नहीं करना चाहते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें