फोटो गैलरी

Hindi Newsशहर की आबोहवा से परिचित है न्यायमूर्ति इकबाल

शहर की आबोहवा से परिचित है न्यायमूर्ति इकबाल

रांची। सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूति एमवाई इकबाल रांची आए। वह रांची जिला बार एसोसिएशन के बार भवन का उद्घाटन करेंगे। झारखंड उच्च न्यायालय में जज रह चुके न्यायमूर्ति इकबाल एक कार्यक्रम के तहत यहां आए हैं।...

शहर की आबोहवा से परिचित है न्यायमूर्ति इकबाल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 08 Mar 2014 12:04 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूति एमवाई इकबाल रांची आए। वह रांची जिला बार एसोसिएशन के बार भवन का उद्घाटन करेंगे। झारखंड उच्च न्यायालय में जज रह चुके न्यायमूर्ति इकबाल एक कार्यक्रम के तहत यहां आए हैं। इस शहर से उनका खास लगाव है। शहर की आबोहवा से परिचित हैं।

झारखंड के न्यायपालिका परिवार में उनका विशेष स्थान है। उनकी शिक्षा-दीक्षा रांची में हुई है। इस कारण इस शहर में उन्हें अपनापन का अहसास होता है। रांची में कोई भी कार्यक्रम हो इसमें भाग लेने के लिए वह अवश्य आते हैं। तामझाम से दूर न्यायमूर्ति सादगी पसंद हैं और यहां के लोगों से आत्मीयता से मिलते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें