फोटो गैलरी

Hindi Newsरेणु कुशवाहा का भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री पद से इस्तीफा

रेणु कुशवाहा का भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री पद से इस्तीफा

पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री रेणु कुशवाहा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। श्रीमती कुशवाहा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को भेजे गए इस्तीफे में लिखा है कि भाजपा...

रेणु कुशवाहा का भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री पद से इस्तीफा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 08 Mar 2014 12:01 AM
ऐप पर पढ़ें

पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री रेणु कुशवाहा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। श्रीमती कुशवाहा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को भेजे गए इस्तीफे में लिखा है कि भाजपा में पिछड़े वर्ग की महिलाओं को सदन में किसी भी स्तर पर सम्मान नहीं दिया जाता है। चुनाव आते-आते गठबंधन के नाम पर सक्रिय और संघर्षशील जुझारू कार्यकर्ताओं की बलि चढ़ा दी जाती है।

श्रीमती कुशवाहा ने अपने त्याग पत्र में यह भी लिखा है कि उन्होंने यह महसूस किया है कि पार्टी के बिहार प्रदेश का नेतृत्व पटना महानगर के साथ-साथ जाति विशेष तक सीमित हो गया है। उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर दायित्व दिया गया, लेकिन प्रदेश नेतृत्व हमेशा इस दायित्व को अपमानित करता रहा। जब कभी किसी कार्यक्रम की बात होती तो प्रदेश नेतृत्व ने यह कहकर टाल दिया कि उनके कार्यक्रम को राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा तय किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें