फोटो गैलरी

Hindi Newsकांग्रेसी बाहरी प्रत्याशी का करेंगे विरोध, देंगे इस्तीफा

कांग्रेसी बाहरी प्रत्याशी का करेंगे विरोध, देंगे इस्तीफा

मुरौल/गायघाट/औराई हिटी। मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से बाहरी व्यक्ति को उम्मीदवार बनाये जाने का कांग्रेस में विरोध शुरू हो गया है। मुरौल प्रखंड कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने विनीता विजय को छोड़कर किसी बाहरी...

कांग्रेसी बाहरी प्रत्याशी का करेंगे विरोध, देंगे इस्तीफा
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 07 Mar 2014 11:57 PM
ऐप पर पढ़ें

मुरौल/गायघाट/औराई हिटी। मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से बाहरी व्यक्ति को उम्मीदवार बनाये जाने का कांग्रेस में विरोध शुरू हो गया है। मुरौल प्रखंड कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने विनीता विजय को छोड़कर किसी बाहरी को उम्मीदवार बनाने पर सामूहिक रूप से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को कमेटी की द्वारिकापुर में अध्यक्ष रेणुका देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में सुधीर कुमार पाण्डेय, प्रेम कुमार मिश्र, रामनौमी ठाकुर, शविजी राय, राजकुमार झा भी थे।

उधर, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष आरती देवी के गायघाट प्रखंड के बरूआरी स्थित आवास पर शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें लोकसभा चुनाव में बाहरी उम्मीदवार के विरोध का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए आरती देवी ने कहा कि 2009 के चुनाव में विपरीत परिस्थिति में भी विनीता विजय को 1 लाख 9 हजार मत मिला था। लेकिन इस बार साजशि के तहत केंद्रीय नेतृत्व को गलत सूचना देकर बाहरी उम्मीदवार थोपा गया है जिससे पार्टी कमजोर होगी।

कार्यकर्ताओं ने घूम-घूमकर बाहरी प्रत्याशी के विरोध का निर्णय लेते हुए इसकी जानकारी प्रदेश एवं राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी को देने की बात कही। बैठक में मीरा देवी, बेबी रानी, उषा सिंह, सरिता सिंह, प्रमिला देवी, कामिनी देवी, रीना देवी, राजकुमार सिंह, राजो देवी, सानवती देवी, मालती देवी व मुकेश कुमार सिंह भी थे। वहीं औराई में नवल किशोर सिंह की अध्यक्षता में हुई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक में भी बाहरी व्यक्ति की उम्मीदवारी के विरोध का निर्णय लिया गया। बैठक में नरेन्द्र कुमार, अब्दुल गफ्फार, महेंद्र ठाकुर भी थे।

जबकि कांग्रेस नेता असगर हसन उर्फ भुल्लन भाई ने पार्टी की ओर से घोषित उम्मीदवार को समर्थन देने की बात कही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें