फोटो गैलरी

Hindi Newsमोदी से एक दिन पहले चौबे की चौपाल

मोदी से एक दिन पहले चौबे की चौपाल

भागलपुर। कार्यालय संवाददाता। तिलकामांझी गणेश टी स्टॉल पर शनिवार को भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेसिंग से चौपाल लगाएंगे। मोदी के चौपाल से एक दिन पहले शुक्रवार शाम को भाजपा...

मोदी से एक दिन पहले चौबे की चौपाल
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 07 Mar 2014 11:56 PM
ऐप पर पढ़ें

भागलपुर। कार्यालय संवाददाता। तिलकामांझी गणेश टी स्टॉल पर शनिवार को भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेसिंग से चौपाल लगाएंगे। मोदी के चौपाल से एक दिन पहले शुक्रवार शाम को भाजपा विधायक अश्विनी कुमार चौबे चाय दुकान पर चौपाल लगाने पहुंचे। उन्होंने चाय की चुस्कियां नहीं ली.. लेकिन अपने कार्यकर्ताओं के साथ नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए चर्चा जरूर की। चर्चा के दौरान दुकान पर मोदी के साथ चौबे के फोटो वाला बैनर लगा था।

चौबे थोड़ी देर से चौपाल में पहुंचे। आते ही नारे के साथ एक और नारा बार-बार लगा-भागलपुर का नेता कैसा हो, अश्विनी चौबे जैसा हो। इस दौरान कभी भी सांसद शाहनवाज हुसैन के नाम का नारा नहीं लगा। एक व्यक्ति सामने आए। चौबे ने अंगिका में पूछा- वोट देना छै ना?

जवाब मिला - एकदम देना छै। केकरा जितैभौ.. उस आदमी ने कहा- तोरैह जितैवै। चौबे हंसे और साथ में समर्थकों ने ठहाका भी लगाया। चौबे ने कहा-सिर्फ ये कहिये कि नमो को प्रधानमंत्री बनाना है।

बहरहाल मोदी के चौपाल से एक दिन पहले वहां आने के बाबत चौबे ने बताया कि शनिवार को वह पूर्णिया में हुंकार रैली की तैयारी कर रहे हैं। शनिवार को मोदी जी सुषमा स्वराज के साथ चौपाल लगाएंगे और उसमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल होंगी, क्योंकि महिला सशक्तीकरण पर भी चौपाल लगाया जाना है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नभय कुमार चौधरी, सोमनाथ शर्मा, योगेश पाण्डेय, सुधीर चौधरी, देवकुमार पाण्डेय आदि भाजपा नेता मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें