केजरीवाल सहित 11 के खिलाफ परिवाद दायर
बांका। कार्यालय प्रतिनिधि। राष्ट्रीय झंडा के अपमान के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बांका के न्यायालय में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व मंत्री राखी विडलान, सोमनाथ भारती,...
बांका। कार्यालय प्रतिनिधि। राष्ट्रीय झंडा के अपमान के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बांका के न्यायालय में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व मंत्री राखी विडलान, सोमनाथ भारती, मनीष सिसोदिया, आप के नेता आशुतोष सहित 11 आप नेताओं के खिलाफ शुक्रवार को परिवाद दायर किया गया है। परिवाद सिविल कोर्टों का के अधिवक्ता श्रीप्रसाद यादव ने दायर किया है। दायर परिवाद पत्र के अनुसार 5 मार्च को गुजरात एवं दिल्ली में आप नेताओं के प्रदर्शन में जान बूझकर झाड़ के साथ राष्ट्रीय झंडा तिरंगा को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था।
प्रदर्शन में तिरंगे से झाड़ का भी संपर्क हो रहा था। यह सारा नजारा टेलीवजन पर लाईव प्रसारण के तहत दिखाया जा रहा था। तिरंगे के साथ झाड़ के प्रदर्शन से भारतीय नागरिक के स्वाभिमान पर ठेस पहुंचाया गया है। इस तरह का मामला राष्ट्रीय सम्मान निरादार निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2 के तहत के तहत अपराधिक श्रेणी में आता है।
सीजेएम मनोज कुमार ने दायर परिवाद पत्र पर सुनवाई के लिए 12 मार्च को तिथि निर्धारित की है। परिवाद पत्र में गोपाल राय, योगेन्द्र यादव, संजय सिंह, साजिया इल्वी, प्रो आनंद कुमार, राजमोहन गांधी को भी आरोपी बनाया गया है।