फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा में शामिल हुई एनटी रामाराव की पुत्री पुरंदेश्वरी

भाजपा में शामिल हुई एनटी रामाराव की पुत्री पुरंदेश्वरी

तेलंगाना मुद्दे पर हाल में केन्द्रीय मंत्री पद और कांग्रेस से इस्तीफा देने वाली तेदेपा के संस्थापक एन टी रामाराव की पुत्री डी पुरंदेश्वरी शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गईं। पुरंदेश्वरी भाजपा के...

भाजपा में शामिल हुई एनटी रामाराव की पुत्री पुरंदेश्वरी
एजेंसीFri, 07 Mar 2014 10:46 PM
ऐप पर पढ़ें

तेलंगाना मुद्दे पर हाल में केन्द्रीय मंत्री पद और कांग्रेस से इस्तीफा देने वाली तेदेपा के संस्थापक एन टी रामाराव की पुत्री डी पुरंदेश्वरी शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गईं। पुरंदेश्वरी भाजपा के पूर्व प्रमुख एम वेंकैया नायडू की उपस्थिति में और उनके आवास पर पार्टी में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि वह विशाखापटटनम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं।

पुरंदेश्वरी ने जब भाजपा प्रमुख राजनाथ सिंह के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की तो सिंह ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री डी पुरंदेश्वरी आज भाजपा में शामिल हो गई। मैं पार्टी में आने पर उनका स्वागत करता हूं। सिंह ने उनको पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। सिंह की उपस्थिति में ही जदयू के पूर्व नेता एवं बिहार के औरंगाबाद से सांसद सुशील कुमार भी भाजपा में शामिल हुए।

इससे पहले शुक्रवार को दिन में पुरंदेश्वरी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरीके से तेलंगाना राज्य बनाने के लिए आंध्र प्रदेश का विभाजन किया है उससे उन्हें बहुत दुख पंहुचा है। उन्होंने कहा कि राज्य के विभाजन के बाद कांग्रेस छोड़ने के अलावा उनके पास कोई और चारा नहीं बचा था। पुरंदेश्वरी केन्द्र में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री थी। उन्होंने पिछले माह लोकसभा में तेलंगाना विधेयक पेश होने के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें