फोटो गैलरी

Hindi Newsजदयू की टिकट से किस्मत आजमाएंगे प्रकाश झा

जदयू की टिकट से किस्मत आजमाएंगे प्रकाश झा

फिल्म निर्देशक प्रकाश झा को जनता दल (यूनाइटेड) ने पश्चिम चंपारण (बेतिया) से लोकसभा का टिकट दिया है। झा ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के टिकट पर बेतिया सीट से 2009 के लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमाया था,...

जदयू की टिकट से किस्मत आजमाएंगे प्रकाश झा
एजेंसीFri, 07 Mar 2014 02:52 PM
ऐप पर पढ़ें

फिल्म निर्देशक प्रकाश झा को जनता दल (यूनाइटेड) ने पश्चिम चंपारण (बेतिया) से लोकसभा का टिकट दिया है। झा ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के टिकट पर बेतिया सीट से 2009 के लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमाया था, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।

जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर क्षेत्र में एक चुनावी सभा के दौरान जद (यू) के तीन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की।

इसमें झा को बेतिया से, भाजपा को छोड़कर जद (यू) में शामिल हुए अवनीश कुमार को पूर्वी चंपारण से तथा अनिल कुमार सिंह को गोपालगंज से टिकट दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से फिल्म निर्देशक झा लगातार बेतिया लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं तथा मुख्यमंत्री के इस इलाके के दौरे के समय उनके साथ नजर आए। मुख्यमंत्री की संकल्प यात्रा के दौरान भी वह उनकी सभा में साथ रहे हैं।

प्रकाश ने राजनीतिक और सामाजिक मुद्दे पर  गंगाजल, अपहरण, राजनीति, चक्रव्यूह और सत्याग्रह जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें