फोटो गैलरी

Hindi Newsकांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस साथ मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस साथ मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

जम्मू एवं कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) और कांग्रेस का गठबंधन लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेगा। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, दोनों दलों के बीच लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन लगभग तय हो गया है,...

कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस साथ मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
एजेंसीFri, 07 Mar 2014 01:48 PM
ऐप पर पढ़ें

जम्मू एवं कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) और कांग्रेस का गठबंधन लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेगा। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, दोनों दलों के बीच लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन लगभग तय हो गया है, जिसकी घोषणा शुक्रवार को हो सकती है।

नेकां ने जहां श्रीनगर, अनंतनाग और बारामूला लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, वहीं कांग्रेस को अभी लोकसभा चुनाव के लिए राज्य से अपने उम्मीदवारों का चुनाव करना बाकी है।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार रात को जम्मू शहर में हुई एक बैठक में कांग्रेस और नेकां के बीच सीटों के बंटवारे पर अनौपचारिक सहमति बन गई है।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ''इसकी औपचारिक घोषणा नई दिल्ली में की जाएगी और इसके बाद कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।'' नेकां ने जहां श्रीनगर से फारूक अब्दुल्ला, अनंतनाग से महबूब बेग और बारामूला से शरीफ दीन शरीक को एक बार फिर मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस जम्मू से मदनलाल शर्मा और उधमपुर से चौधरी लाल सिंह को एक बार फिर चुनाव मैदान में उतार सकती है। लद्दाख से भी कांग्रेस उम्मीदवार के ही चुनाव लड़ने की संभावना है।

नेकां और कांग्रेस दोनों पार्टियों के सूत्रों का कहना है कि इस साल के आखिर में होने वाले राज्य विधानसभा के चुनाव में दोनों दलों का गठबंधन होगा या नहीं, यह लोकसभा चुनाव के परिणामों पर निर्भर होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें