फोटो गैलरी

Hindi Newsधनबाद से टिकट का मिला है आश्वासन: ददई दुबे

धनबाद से टिकट का मिला है आश्वासन: ददई दुबे

बोकारो। पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे को कांग्रेस पार्टी ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाने का आश्वासन दिया है। दूबे ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने विचार-विमर्श कर मुझे...

धनबाद से टिकट का मिला है आश्वासन: ददई दुबे
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 06 Mar 2014 11:26 PM
ऐप पर पढ़ें

बोकारो। पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे को कांग्रेस पार्टी ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाने का आश्वासन दिया है। दूबे ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने विचार-विमर्श कर मुझे पार्टी प्रत्याशी बनाने की बात पर हरी झंडी दे दी है। इसकी आधिकारिक घोषणा कुछ दिनों के अंदर पार्टी सुप्रीमो द्वारा की जाएगी। उन्होंने सोनिया गांधी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे पार्टी के सेवक हैं। पार्टी जो दिशा-निर्देश देगी, उसका वे अक्षरश: पालन करने की कोशशि करेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में मंत्री रहने के दौरान उन्हें जैसे ही आलाकमान से इस्तीफा देने का निर्देश मिला। तभी उन्होंने राज्यपाल से समय मांगा। राज्यपाल ने भी समय दे दिया, लेकिन महज एक घंटे के अंतराल में उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें