फोटो गैलरी

Hindi News'आरएसएस के लोगों ने की थी महात्मा गांधी की हत्या'

'आरएसएस के लोगों ने की थी महात्मा गांधी की हत्या'

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आरएसएस पर हमला करते हुए कहा कि भगवा संगठन के लोगों ने महात्मा गांधी की हत्या की थी। राहुल ने भाजपा नेताओं के इन दावों का भी मजाक उड़ाया कि भाजपा देश में कंप्यूटर...

'आरएसएस के लोगों ने की थी महात्मा गांधी की हत्या'
एजेंसीFri, 07 Mar 2014 01:25 AM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आरएसएस पर हमला करते हुए कहा कि भगवा संगठन के लोगों ने महात्मा गांधी की हत्या की थी। राहुल ने भाजपा नेताओं के इन दावों का भी मजाक उड़ाया कि भाजपा देश में कंप्यूटर लेकर आयी है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आरएसएस के लोगों ने गांधीजी की हत्या की और आज उनके लोग (भाजपा) उनकी चर्चा करते हैं। उन्होंने (आरएसएस ने) सरदार पटेल और गांधीजी का विरोध किया था।

राहुल ने कहा कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और वैज्ञानिक सैम पित्रोदा देश में कंप्यूटर लाये। उन्होंने कहा कि जब कंप्यूटर का मामला आता है, यह राजीव गांधी, सैम पित्रोदा और अन्य युवा नेता थे, जो इसे भारत लाये। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि संसद में उस वक्त के सबसे वरिष्ठ विपक्षी नेता ने कंप्यूटर पर सवाल खड़ा किया था और कहा था कि राजीव गांधी क्यों कंप्यूटर की बात करते हैं।

राहुल ने कहा कि उन्होंने कहा था कि भारत में कंप्यूटर की जरूरत नहीं है क्योंकि यह रोजगार छीनेगा। देखें, क्या हुआ, कंप्यूटर ने भारत को बदल डाला। बाद में, उन्हीं नेताओं ने कहा कि वह भारत में कंप्यूटर और दूरसंचार लाये थे। उन्होंने कहा कि उसी तरह, पांच-दस साल बाद, वे कहेंगे कि नरेगा और आरटीआई उनका सजन है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें