फोटो गैलरी

Hindi Newsदेवेंद्र प्रसाद यादव जाएंगे जदयू में!

देवेंद्र प्रसाद यादव जाएंगे जदयू में!

पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो। समाजवादी जनता दल (डेमोक्रेटिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव जदयू में शामिल हो सकते हैं। हालांकि वे 9 मार्च को पार्टी के विशेष सम्मेलन में अपने पत्ते खोलेंगे।...

देवेंद्र प्रसाद यादव जाएंगे जदयू में!
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 06 Mar 2014 12:58 AM
ऐप पर पढ़ें

पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो। समाजवादी जनता दल (डेमोक्रेटिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव जदयू में शामिल हो सकते हैं। हालांकि वे 9 मार्च को पार्टी के विशेष सम्मेलन में अपने पत्ते खोलेंगे। सजद (डी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बुधवार को हुई बैठक में कुछ अहम बातों पर चर्चा हुई। 7 मार्च को पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी, जिसमें आगामी लोक सभाचुनाव की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

पत्रकारों से बातचीत में श्री यादव ने कहा कि वह तीसरे मोर्चे को मजबूत करने और सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए तमाम कोशशि करेंगे। इसके लिए वे गैर-भाजपा और गैर-कांग्रेस मोर्चा का साथ देने को तैयार हैं। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर करारा प्रहार किया कि देशहित को दरकिनार कर एक पार्टी सत्ता को हथियाना चाहती है, तो दूसरी सत्ता को बचाना चाहती है। वर्तमान समय राजनीतिक संक्रमण का है। ऐसे में कोई नया फ्रंट ही सही नेतृत्व दे सकता है।

कई बाहरी और आंतरिक खतरे भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि फिरकापरस्त ताकतों को रोकने के लिए उनकी पार्टी की कमेटी जो अहम निर्णय करेगी, वह उन्हें मंजूर होगा। 9 मार्च को राज्यभर के समाजवादियों का जमावड़ा पटना में लगेगा।

इसी दौरान वह घोषणा करेंगे कि वह किसका हाथ थाम रहे हैं। इस दौरान पूर्व विधायक रामकुमार यादव, सुरेशचंद्र चौधरी, मो. इदरशि, तजम्मुल हुसैन, संजय यादव, सुनील कुमार मंडल, रंधीर सिंह, राजेश सिंह, प्रमोद यादव, राजेश दास आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें