फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली से यूपी तक भिड़े ‘आप’-भाजपा समर्थक

दिल्ली से यूपी तक भिड़े ‘आप’-भाजपा समर्थक

लोकसभा चुनावों की तारीखें तय होने के  कुछ घंटे बाद ही बुधवार को भाजपा और ‘आप’ कार्यकताओं के बीच दिल्ली-यूपी में जमकर हिंसा हुई। गुजरात के कच्छ के पास भचाउ  में ‘आप’...

दिल्ली से यूपी तक भिड़े ‘आप’-भाजपा समर्थक
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 05 Mar 2014 11:42 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनावों की तारीखें तय होने के  कुछ घंटे बाद ही बुधवार को भाजपा और ‘आप’ कार्यकताओं के बीच दिल्ली-यूपी में जमकर हिंसा हुई। गुजरात के कच्छ के पास भचाउ  में ‘आप’ संयोजक केजरीवाल के काफिले पर हमला हुआ। उनकी गाड़ी का शीशा तक तोड़ दिया गया।


आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल अपने चार दिवसीय दौरे पर बुधवार को गुजरात पहुंचे। यहां नर्मदा बांध समर्थकों ने उन्हें काले झंडे दिखाए। पाटन के राधनपुर में पुलिस ने उनके काफिले को रोका और उन्हें थाने तक ले गई। आप कार्यकताओं ने विरोध दर्ज कराया तो पुलिस ने आधे घंटे बाद ही केजरीवाल को छोड़ दिया।
दिल्ली में मारपीट-पथराव : गुजरात में मोदी के साथ हुए व्यवहार के विरोध में आप कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा के दिल्ली कार्यालय पर जमा हुए। यहां एकाएक भाजपा और आप कार्यकर्ताओँ में हिंसक झड़प हो गई। दोनों दलों के कार्यकताओं की ओर से पत्थर, सरिए, डंडे, कुर्सियां चलीं।  
आप कार्यकताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा  : शाम को लखनऊ में भी दोनों दलों के कार्यकर्ता भिड़ गए भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन करने आए आप समर्थकों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इलाहबाद में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप के बैनर -पोस्टरों में आग लगाई।
’ भाजपा मुख्यालय पर धावा: पेज-3



मैं पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे अपनी तरफ से हाथ न उठाएं। कल से आप कोई प्रदर्शन नहीं करेगी। हमसे कोई गलती हुई है तो माफी मांगते हैं।
-अरविंद केजरीवाल

मैं भाजपा के दिल्ली कार्यालय पर आम कार्यकताओं के हमले की निंदा करता हूं। राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते हम हिंसा में विश्वास नहीं रखते। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे शांति बनाए रखें।
-राजनाथ सिंह

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें