फोटो गैलरी

Hindi Newsदो घरों में लगी आग, महिला झुलसी

दो घरों में लगी आग, महिला झुलसी

नकहा-खीरी। खीरी थाना क्षेत्र में खाना बनाते समय एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दूसरे घर को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इसमें एक महिला झुलस गई है। करीब...

दो घरों में लगी आग, महिला झुलसी
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 05 Mar 2014 11:02 PM
ऐप पर पढ़ें

नकहा-खीरी। खीरी थाना क्षेत्र में खाना बनाते समय एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दूसरे घर को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इसमें एक महिला झुलस गई है। करीब दो लाख का माल जल जाने की सूचना है। इलाके के गांव सहजनी निवासी मैकूलाल के घर में आग लग गई। आग में पास में रह रहे अशोक के घर को भी चपेट में ले लिया। आग में मैकू की मां मीना देवी झुलस गईं हैं।

उन्हें नकहा सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। आग में करीब दो लाख का सामान जलकर राख हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें