फोटो गैलरी

Hindi Newsसोनम कपूर से रोमांस करेंगे सलमान

सोनम कपूर से रोमांस करेंगे सलमान

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म में सोनम कपूर के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस कर सकते हैं।         बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक सूरज...

सोनम कपूर से रोमांस करेंगे सलमान
एजेंसीWed, 05 Mar 2014 04:26 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म में सोनम कपूर के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस कर सकते हैं।
       
बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक सूरज बड़जात्या अपने राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले लगभग आठ साल बाद एक बार फिर कोई फिल्म निर्देशित करने जा रहे जिसके लिए सलमान खान को लिया गया है।
       
सूरज इस फिल्म में कई दिनों से सलमान के अपोजिट अभिनेत्री की तलाश कर रहे हैं। चर्चा है कि सूरज को अब सलमान के अपोजिट अभिनेत्री मिल गयी है। बताया जाता है कि इस सिलसिले में सूरज बड़जात्या लगभग पांच महीने से सोनम कपूर के साथ बातचीत कर रहे थे। अब चर्चा है कि सोनम ने फिल्म में काम करने के लिए हां कह दिया है। इस फिल्म के लिए अभी हाल ही में अनुपम खेर को भी साइन किया गया है।
       
चर्चा है कि यह फिल्म तीन भाइयों के इर्द गिर्द घूमेगी। इस फिल्म में सलमान के दो अन्य भाइयों के रूप में नील नितिन मुकेश और अरमान कोहली काम कर सकते हैं। यह फिल्म अगले वर्ष दीपावली के अवसर पर प्रदर्शित हो सकती है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें