फोटो गैलरी

Hindi Newsज़ोया के साथ काम कर उत्साहित हैं रणवीर

ज़ोया के साथ काम कर उत्साहित हैं रणवीर

बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता और जवां दिलों के धड़कन रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म में ज़ोया अख़्तर के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।          ...

ज़ोया के साथ काम कर उत्साहित हैं रणवीर
एजेंसीWed, 05 Mar 2014 10:30 AM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता और जवां दिलों के धड़कन रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म में ज़ोया अख़्तर के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
         
वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रणवीर की अभी हाल ही में 'गुंडे' प्रदर्शित हुई है। वह अब ज़ोया अख़्तर की फिल्म में काम शुरू करने वाले है जो भाई-बहन के रिश्तों पर आधारित है। चर्चा है कि इस फिल्म का नाम 'दिल धड़कने दो' रखा गया है।
       
रणवीर ने कहा कि मैं ज़ोया के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मेरा मानना है कि ज़ोया फिल्म इंडस्ट्री की सर्वाधिक प्रतिभावन निर्देशकों में एक है। ज़ोया के साथ काम कर मुझे अपने अभिनय का नया पहलू दिखाने को मिलेगा जो दर्शकों को हैरान कर देगा।
       
चर्चा है कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह की बड़ी बहन की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर, फरहान अख़्तर और अनुष्का शर्मा की भी महत्पपूर्ण भूमिकाएं हैं। इस फिल्म के लिए अनिल कपूर के अपोजिट माधुरी दीक्षित और तब्बू से बातचीत की जा रही है। यह फिल्म अगले वर्ष 5 जून को रिलीज हो सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें