फोटो गैलरी

Hindi Newsझाविमो के दर्जनों कार्यकर्ता जदयू का दामन थामा

झाविमो के दर्जनों कार्यकर्ता जदयू का दामन थामा

कुरपनिया। प्रतिनिधि। पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए झाविमो के दर्जनों कार्यकर्ता जदयू में शामिल होने की घोषणा की। मिलन का कार्यक्रम मंगलवार को श्री महतो के आवास...

झाविमो के दर्जनों कार्यकर्ता जदयू का दामन थामा
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 05 Mar 2014 12:12 AM
ऐप पर पढ़ें

कुरपनिया। प्रतिनिधि। पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए झाविमो के दर्जनों कार्यकर्ता जदयू में शामिल होने की घोषणा की। मिलन का कार्यक्रम मंगलवार को श्री महतो के आवास पर संपन्न हुआ। पूर्व मंत्री श्री महतो ने कहा कि झाविमो से जदयू में शामिल होने वाले सभी को पार्टी में उचित स्थान और सम्मान दिया जाएगा। झाविमो में पिछड़ो और दलितों का मान सम्मान नहीं है। आम जनों के प्रति भी पार्टी की अच्छी सोच नहीं है।

जदयू लोकसभा का चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी। चुनाव में जदयू की अच्छी सफलता मिलेगी। उन्होंने आह्वान किया कि झारखंड के विकास के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता चुनाव के लिए कमर कस ले। जदयू में शामिल होने वाले झाविमो अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष भीम लाल दास, उपाध्यक्ष मनोज दास के अलावा ब्रह्मदेव दास , चांदू लेहरी, अर्जुन मिश्रा, कैलाश महतो ,विनय ठाकुर, गंगा सिंह, मनोज वर्णवाल आदि हैं। मौके पर जदयू नेता इंद्रदेव महतो, इम्तियाज खान, मस्तान मिश्रा आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें