फोटो गैलरी

Hindi Newsलोकतंत्र में सभी मतदाता करें वोट का प्रयोग

लोकतंत्र में सभी मतदाता करें वोट का प्रयोग

बिहारशरीफ (हि.प्र.)। लोकतंत्र में सभी मतदाता वोट का प्रयोग करें। चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को जागरूकता रथ को रवाना किया गया। रथ को रवाना करते हुए डीएम पलका साहनी ने...

लोकतंत्र में सभी मतदाता करें वोट का प्रयोग
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 05 Mar 2014 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहारशरीफ (हि.प्र.)। लोकतंत्र में सभी मतदाता वोट का प्रयोग करें। चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को जागरूकता रथ को रवाना किया गया। रथ को रवाना करते हुए डीएम पलका साहनी ने कहा कि रथ गांव गांव में जाकर मतदाताओं को वोट देने के लिए जागरूक करेगा। मतदाताओं की भागीदारी बढ़े इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक, क्विज प्रतियोगिता, लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

अभियान में नाटक मंडली में शामिल लोग गीतों के द्वारा लोगों को मतदान के महत्व को बताएंगे। शत प्रतिशत मतदाता वोट का प्रयोग कर मजबूत लोकतंत्र की स्थापना कर सकते है। अभियान दल वैसे गांवों में जाएंगे जहां कम मतदान हुए थे। जिले में बीस ऐसे बूथों का चयन भी किया जाएगा। चयनित बूथों को आदर्श बूथ बनाया जाएगा। बूथ पर पानी बिजली की व्यवस्था भी करायी जाएगी। इस मौके पर डीडीसी रचना पाटिल, अभियान दल के कालाकार आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें