फोटो गैलरी

Hindi Newsमुख्य सड़क की सफाई के लिए बहाल किये गये संवेदक

मुख्य सड़क की सफाई के लिए बहाल किये गये संवेदक

आरा। एक संवाददाता। नगर निगम कर्मियों की हड़ताल से निपटने के लिए अब निगम प्रशासन ने पुख्ता व्यवस्था करना शुरू कर दिया है। इस संबंध में मंगलवार को कई आदेश जारी किये गये हैं। आदेश के बाद शहर की मुख्य...

मुख्य सड़क की सफाई के लिए बहाल किये गये संवेदक
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 05 Mar 2014 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

आरा। एक संवाददाता। नगर निगम कर्मियों की हड़ताल से निपटने के लिए अब निगम प्रशासन ने पुख्ता व्यवस्था करना शुरू कर दिया है। इस संबंध में मंगलवार को कई आदेश जारी किये गये हैं। आदेश के बाद शहर की मुख्य सड़कों और नालियों की सफाई कराने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

नगर निगम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से निपटने के लिए संवेदक को शहर की मुख्य सड़कों और नालियों की सफाई के लिए निर्देश दिया गया है। वे हड़ताल अवधि तक 25 सफाई कर्मी रखकर मुख्य सड़कों और नालियों की सफाई करायेंगे।

इसके अलावा नगर निगम की प्राइवेट गाड़ियों और संविदा पर कार्यरत गाड़ियों के चालकों से भी सहयोग लिया जायेगा। संविदा पर काम करने वाले चालक और प्राइवेट गाड़ियों के मालिक को सफाई व्यवस्था की समाप्ति के बाद अपनी गाड़ियों को पेट्रॉल पंप पर ही खड़ा रखने का निगम ने आदेश दिया है। नगर आयुक्त ने सदर एसडीओ को एक पत्र लिखा है। पत्र में नगर निगम कर्मियों द्वारा की गयी हड़ताल से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किये जाने का उल्लेख है।

वैकल्पिक व्यवस्था के तहत निगम परिसर से गाड़ियों के निकालने के समय हड़ताली कर्मियों द्वारा व्यवधान डाला जा रहा है। इससे निपटने में सहयोग करने के लिए भी निर्देश दिया गया ताकि शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाया जा सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें