फोटो गैलरी

Hindi Newsयूक्रेन को एक अरब डॉलर की मदद देगा अमेरिका

यूक्रेन को एक अरब डॉलर की मदद देगा अमेरिका

अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी संकट का सामना कर रहे यूक्रेन के पश्चिम समर्थित नेताओं को सहयोग देने के लिए मंगलवार को कीव पहुंच गए। दूसरी ओर ओबामा प्रशासन ने यूक्रेन के लिए एक अरब डॉलर के ऊर्जा सब्सिडी...

यूक्रेन को एक अरब डॉलर की मदद देगा अमेरिका
एजेंसीTue, 04 Mar 2014 09:16 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी संकट का सामना कर रहे यूक्रेन के पश्चिम समर्थित नेताओं को सहयोग देने के लिए मंगलवार को कीव पहुंच गए। दूसरी ओर ओबामा प्रशासन ने यूक्रेन के लिए एक अरब डॉलर के ऊर्जा सब्सिडी पैकेज का ऐलान किया।

केरी उस वक्त कीव पहुंचे हैं जब यूक्रीन में क्रीमिया पर रूसी सैनिकों के नियंत्रण को लेकर स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई। रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वह पश्चिमी देशों की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने की आंशका से विचलित नहीं होंगे। रूस ने इस बीच अपने सैनिकों को आदेश दिया कि वे अपनी छावनियों में लौट जाएं। रूसी सैनिक यूक्रेन की सीमा के निकट सैन्य अभ्यास कर रहे थे। इससे कुछ तनाव कम हुआ है।

यूक्रेन के काला सागर स्थित प्रायद्वीप क्रीमिया पर हालांकि क्रेमलिन समर्थित सैनिक अब भी तैनात हैं और वास्तव में उनका ही नियंत्रण है। सुबह की समय सीमा समाप्त होने के बाद सैन्य अभियान करने का कोई संकेत नहीं है। यूक्रेन की सेना ने कहा कि यह जानकारी उसे रूसी सैनिकों से मिली है।

पश्चिमी शक्तियां बिना स्पष्ट समाधान के इस बात से जूझ रही हैं कि कैसे राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की अपने पड़ोसी के खिलाफ बल का प्रयोग करने की धमकी से सर्वश्रेष्ठ तरीके से निपटा जाए। तीन महीने के प्रदर्शन के बाद कीव के नए नेताओं ने बागडोर संभाली। प्रदर्शनों के बाद व्यापक तौर पर नरसंहार हुआ जिसके बाद क्रेमलिन समर्थित नेता विक्टर यानुकोविच को सत्ता से अपदस्थ होना पड़ा था। यानुकोविच रूस से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें