फोटो गैलरी

Hindi Newsअमेरिका में यौन हमले के आरोप में भारतीय गिरफ्तार

अमेरिका में यौन हमले के आरोप में भारतीय गिरफ्तार

अमेरिका में 61 वर्षीय एक भारतीय को घरेलू उड़ान में एक महिला सहयात्री पर यौन हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बैटन रोघम में रहने वाले देवेन्दर सिंह को एफबीआई ने नेवार्क में विमान उतरने के...

अमेरिका में यौन हमले के आरोप में भारतीय गिरफ्तार
एजेंसीTue, 04 Mar 2014 12:50 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका में 61 वर्षीय एक भारतीय को घरेलू उड़ान में एक महिला सहयात्री पर यौन हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

बैटन रोघम में रहने वाले देवेन्दर सिंह को एफबीआई ने नेवार्क में विमान उतरने के बाद गिरफ्तार किया। उस पर अनुचित तरीके से यौन संबंध बनाने का आरोप है और कल उसे न्यूजर्सी की अदालत में पेश किया गया था।

दोषी पाए जाने पर सिंह को अधिकतम दो साल की सजा और 2,50,000 डॉलर जुर्माने की सजा हो सकती है। उसके खिलाफ की गई शिकायत में कहा गया है कि सिंह ह्यूस्टन से नेवार्क जाने वाली यूनाइटेड एयरलाइन्स की उड़ान में बैठा था और उसके बगल में खिड़की के पास वाली सीट पर एक महिला बैठी थी। वह सिंह को नहीं जानती थी।

विमान उड़ रहा था और महिला सो गई। अभियोजकों के अनुसार, सिंह ने कथित तौर पर महिला के चेहरे का चुंबन लिया और यौन हमला किया। संघीय अभियोजकों ने कहा कि महिला की नींद खुल गई और उसने सिंह को दूर धकेला तथा उससे दूर रहने को कहा। महिला विमान के पिछले हिस्से में गई और चालक दल के एक सदस्य को घटना के बारे में बता कर कहा कि जब विमान उतरेगा तो वहां पुलिस मौजूद रहनी चाहिए।

अमेरिका में उड़ान के दौरान विमान में होने वाले यौन हमलों के मामलों के लिए संघीय सरकार के पास विशिष्ट अधिकार क्षेत्र है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें