फोटो गैलरी

Hindi Newsनौ रिक्शा चालक बने मालिक

नौ रिक्शा चालक बने मालिक

 चाईबासा। झारखंड स्थापना दिवस पर मिलने वाला रिक्शा साढ़े तीन माह बाद नगर पर्षद द्वारा सोमवार को 9 लाभुकों को प्रदान किया गया। बीस रिक्शा चालकों को स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री के हाथों मिलना...

नौ रिक्शा चालक बने मालिक
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 03 Mar 2014 11:27 PM
ऐप पर पढ़ें

 चाईबासा। झारखंड स्थापना दिवस पर मिलने वाला रिक्शा साढ़े तीन माह बाद नगर पर्षद द्वारा सोमवार को 9 लाभुकों को प्रदान किया गया। बीस रिक्शा चालकों को स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री के हाथों मिलना था। लेकिन उस समय मात्र 5 रिक्शा चालकों को ही रिक्शा प्रदान किया गया था। इसके बाद लगातार रिक्शा चालकों को नगर पर्षद कार्यालय का चक्कर काटना पड़ा। जब रिक्शा चालक निराश हो गए तो रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष प्रेम चंद्र कुंकल तथा सचवि बासु मछुवा उपायुक्त अबु बक्कर सिद्दीख पी. से मिले और रिक्शा नहीं मिलने की शिकायत की।

इस पर उपायुक्त ने रिक्शा चालकों को शीघ्र रिक्शा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष ने बताया कि पहले 5 और सोमवार को 9 लोगों को रिक्शा मिला। बाकी 6 लोगों को रिक्शा मिलना है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के प्रयास से ही ऐसा हो पाया है। हम उपायुक्त के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। सोमवार को मो. कुर्बान, छोटे लकड़ा, श्याम चरण राम, पोटोल गोप, सुंदर मछुवा, विष्णु मछुवा, करम सिंह मछुवा, गुलाब मछुवा तथा तूफान मछुवा को नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार ने रिक्शा तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया।

सभी रिक्शा चालक को नगर विकास विभाग के सौजन्य से रिक्शा दिया गया है। इस अवसर पर प्रेमचंद कुंकल, बासु मछुवा, अंजुमन इस्लामिया के संरक्षक अंसारूल हक उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें