फोटो गैलरी

Hindi Newsदोहरे हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार

दोहरे हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली वरिष्ठ संवाददाता। बवाना के सुल्तानपुर गांव में हुई दो भाईयों की हत्या के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 20 वर्षीय दीपक के रूप में की गई है। बताया जाता है...

दोहरे हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 03 Mar 2014 11:02 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली वरिष्ठ संवाददाता। बवाना के सुल्तानपुर गांव में हुई दो भाईयों की हत्या के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 20 वर्षीय दीपक के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वारदात के समय वह भी स्कोडा कार में सवार था। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस उसकी निशानदेही पर मुख्य आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार बीते शुक्रवार को बवाना के सुल्तानपुर गांव में स्कोडा कार पर टेम्पो से स्क्रैच लग गया था।

इस बात को लेकर हुए विवाद में कार सवार युवकों ने दो भाईयों कप्तान सिंह और साहबि सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थी। वारदात में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हत्याकांड के बाद कार सवार तीन से चार आरोपी फरार हो गए थे। बाहरी जिला के स्पेशल स्टाफ को दीपक के बारे में सूचना मिली। इस जानकारी पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को अपने अन्य साथियों के बारे में कई अहम जानकारी दी है।

इसकी मदद से पुलिस फरार मुख्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें