फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रक्रियाओं के सम्मान के लिए अध्यादेश का विचार छोड़ा: कांग्रेस

प्रक्रियाओं के सम्मान के लिए अध्यादेश का विचार छोड़ा: कांग्रेस

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार निरोधी कदमों के लिए अध्यादेश का रास्ता अपनाने पर राहुल गांधी के जोर दिये जाने की भाजपा द्वारा आलोचना किये जाने पर सोमवार को यह कहते हुए पलटवार किया कि विपक्षी दल के लगातार संसद...

प्रक्रियाओं के सम्मान के लिए अध्यादेश का विचार छोड़ा: कांग्रेस
एजेंसीMon, 03 Mar 2014 10:16 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार निरोधी कदमों के लिए अध्यादेश का रास्ता अपनाने पर राहुल गांधी के जोर दिये जाने की भाजपा द्वारा आलोचना किये जाने पर सोमवार को यह कहते हुए पलटवार किया कि विपक्षी दल के लगातार संसद की कार्यवाही बाधित किये जाने के चलते यह पारित नहीं हो पाया।

अध्यादेशों को रविवार को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने में असफलता के बाद इस मुद्दे पर आलोचना बढ़ने पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि राहुल और कांग्रेस नीतिगत रूप से और मजबूती से इन कदमों के समर्थन में खड़े हैं। सिंघवी ने कहा कि राहुल या पार्टी ने कभी भी स्थापित प्रक्रियाओं या व्यवस्था को दरकिनार करने पर जोर नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर 15वीं लोकसभा में बाधा डाली जिसके चलते संसद गत पांच वर्षों में मुश्किल से काम कर पायी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भ्रष्टाचार निरोधक उपायों के लिए रविवार रात अध्यादेश के रास्ते को खारिज कर दिया जबकि राहुल का ऐसे कानून लाने के लिए दबाव था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें