फोटो गैलरी

Hindi Newsयूपीए सरकार की योजनाओं से अवगत कराएं: सुबोधकांत

यूपीए सरकार की योजनाओं से अवगत कराएं: सुबोधकांत

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो सांसद। सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि यूपीए सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता की सेवा की है। इससे लोगों में आत्म वशि्वास बढ़ा है, इसलिए कार्यकर्ता सरकार की...

यूपीए सरकार की योजनाओं से अवगत कराएं: सुबोधकांत
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 03 Mar 2014 01:04 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो सांसद। सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि यूपीए सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता की सेवा की है। इससे लोगों में आत्म वशि्वास बढ़ा है, इसलिए कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को बताएं। यही सबसे बड़ी चुनावी तैयारी है। सुबोधकांत रातू रोड प्रखंड कांग्रेस द्वारा सरोवर नगर में रविवार को आयोजित ‘औरों से नाता तोड़ो, कॉग्रेस से रिश्ता जोड़ो’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

सहाय ने कहा कि कार्यकर्ता पूरे दमखम और आत्मविश्वास के साथ चुनावी मैदान में उतर जाएं। यूपीए सरकार की योजनाओं से पिछले दस वषरे में स्कूली बच्चों से लेकर बुजुगरें तक को लाभ हुआ है। कार्यकर्ता आमलोगों को इन योजनाओं के बारे में बताएं।

सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस सत्ता को जनता की सेवा का माध्यम समझती है। सांसद प्रतिनिधि दीपक लाल ने कहा कि हम लोग जनता के बीच रह कर काम करते हैं, जिसके बाद जनता की अदालत में जा रहे है।

कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह, विनिता पाठक, प्रदीप तुलस्यान, राजन वर्मा, मंटू श्रीवास्तव, उमेश पांडेय, सोनी नायक, सुरेंद्र साहू, प्रकाश सोनी, संजय पाण्डेय, कमलेश पाण्डेय, जीवन कच्छप व सुजित वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समाजसेवी दविाकर साहू अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। पार्टी में शामिल हुए लोगों को सुबोध कांत सहाय ने माला पहनाकर स्वागत किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें