फोटो गैलरी

Hindi Newsसपाइयों ने हरसम्भव मदद का दिलाया भरोसा

सपाइयों ने हरसम्भव मदद का दिलाया भरोसा

बांदा। हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी ने ओलावृष्टि से बर्बाद फसल पर किसानों को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है। आरोप लगाया कि कुछ जनप्रतिनिधि गलत बयानबाजी कर रहे हैं। जबकि उन्हें किसानों को...

सपाइयों ने हरसम्भव मदद का दिलाया भरोसा
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 03 Mar 2014 12:57 AM
ऐप पर पढ़ें

बांदा। हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी ने ओलावृष्टि से बर्बाद फसल पर किसानों को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है। आरोप लगाया कि कुछ जनप्रतिनिधि गलत बयानबाजी कर रहे हैं। जबकि उन्हें किसानों को आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास करना चाहिए। सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री किसानों की व्यथा को लेकर गंभीर हैं।

उन्होंने राजस्व सचवि को निर्देशित किया है कि किसानों की बर्बाद फसल का आंकलन करवाकर राहत दिलाने का कार्य करें। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कुछ अन्य दलों के जनप्रतिनिधि गलत बयानबाजी कर रहे हैं जबकि उन्हें केन्द्र से मदद दिलाने का प्रयास करना चाहिए।

बताया कि सपा कार्यकर्ता किसानों की मदद में लगे हैं। सपा जिला कार्यकारिणी सदस्य रामपाल प्रजापति ने बताया कि लोकसभा प्रत्याशी बालकुमार पटेल तीन मार्च को किसानों के नुकसान को देखने क्षेत्र में जांएगे। इनके अलावा हमीरपुर लोस प्रत्याशी वशिंभर निषाद और बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव पहले से ही गांवों में जाकर किसानों की व्यथा सुनने का कार्य कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें